लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : पुलिस उपनिरीक्षक को कार ने टक्कर मारकर 100 मीटर घसीटा, मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:52 IST

Open in App

भोपाल, 30 जून मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज गति से जा रही एक कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से उसपर सवार हनुमानगंज थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक सुधीर मांझी (36) की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार-बुधवार की देर रात हबीबगंज पुलिस थाना इलाके में स्थित एकांत पार्क के पास हुई।

हबीबगंज इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा ने बुधवार को ‘भाषा’ को बताया कि शहर के एकांत पार्क के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे तेज गति से जा रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर की दूरी तक घिसटती चली गई और उसपर सवार मांझी को गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उक्त कार का पता लगा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है। साथ ही बताया कि सुधीर मांझी शहर के हनुमानगंज पुलिस थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

इसी बीच, हनुमानगंज पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे के वक्त सुधीर मांझी ड्यूटी के बाद अपने घर वापस जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं