लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश पुलिस विधायक रामबाई सिंह के पति को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने में नाकाम

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:01 IST

Open in App

भोपाल, 14 मार्च मध्य प्रदेश पुलिस बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह को 2019 में हुई हत्या के एक मामले में पिछले 48 घंटे में गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।

रामबाई मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक हैं। उनके पति गोविंद सिंह के खिलाफ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस को कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया की दो साल पहले हुई हत्या के मामले में तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिये हैं।

सागर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रविशंकर डेहरिया ने रविवार शाम को फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर पर भरसक प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस के दल उसकी तलाश कर रही है।

डेहरिया ने कहा कि अगर आरोपी के नाम पर कुछ संपत्ति होती तो हम उसकी कुर्की कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर देते।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दमोह शुक्रवार को छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन सागर पुलिस महानिरीक्षक ने उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटने को कहा है, जिसके बाद वह ड्यूटी पर लौट रहे हैं।

डेहरिया ने कहा कि हम जल्द ही आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटYear Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए ये साल रहा शानदार, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

क्राइम अलर्ट“टेलीग्राम” पर बच्चियों की अश्लील और दुष्कर्म से जुड़े वीडियो साझा?, “लूसिफर” नाम से खाता और चला रहा था अमित जैन

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

क्रिकेटIND vs SA 3rd T20I: 3 मैच में 12, 5 और 12 रन?, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा-ऐसा नहीं मैं फॉर्म में नहीं हूं, रन नहीं बन रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

भारतपटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत