लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:02 IST

Open in App

सागर (मप्र), 20 मई मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी खरीदने बाजार आयी एक महिला के मास्क नहीं पहनने पर कथित रूप से कुछ पुलिस कर्मियों ने सड़क पर उसकी पिटाई कर दी और बाल पकड़कर घसीटा। यह घटना जिले के रहली कस्बे में सोमवार को हुई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बृहस्पतिवार को एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

सागर जिले के रहली कस्बे में सोमवार को महिला की हुई पिटाई एवं बाल पकड़कर खींचने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला ने कथित रूप से पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया था।

पुलिस ने इस महिला एवं उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण सोमवार पूर्वाह्न करीब करीब 11 बजे बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने के लिए उसे पुलिस जीप में बिठाने का प्रयास किया था। इस दौरान इस महिला ने विरोध किया और कथित रूप से वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आ गई थी।

वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुछ पुलिसकर्मी एक महिला को उसके बालों से पकड़ कर घसीट कर पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश करते हुए, धक्का देते हुए एवं मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि यह महिला इसका विरोध कर रही है।

इस सिलसिले में रहली के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कमल सिंह ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘यह वीडियो अधूरा है। वीडियो में दिखाई घटना के पहले महिला और उसकी बेटी ने पुलिस के साथ मारपीट की थी जिसमें महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर नाखून लगने से खून भी आया।’’

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार की है जब पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस ने इस महिला व उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने की कार्रवाई के दौरान यह घटना घटी।

सिंह ने कहा कि इस महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

बृहस्पतिवार शाम को सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने आदेश जारी कर पुलिस थाना रहली के सहायक उपनिरीक्षक एल एन तिवारी एवं महिला आरक्षक अर्चना डिम्हा को शासकीय कर्तत्य के दौरान अकुशल व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन कर पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने हेतु तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि महिला का पिटाई करने और बाल पकड़कर घसीटने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें महिला आरक्षक अर्चना डिम्हा शासकीय कर्तव्य के दौरान इस महिला को पुलिस अभिरक्षा में लेने हेतु बल प्रदर्शित होना दिख रहा है और विधिक प्रक्रिया की सीमा का उल्लंघन सामने आया है। साथ ही मौके पर उपस्थित सहायक उपनिरीक्षक एल एन तिवारी द्वारा स्थिति को नियंत्रण में रखने एवं संपूर्ण घटना के वीडियो साक्ष्य संकलित करने में लापरवाही प्रदर्शित हुई है। उपरोक्त प्रचारित वीडियो से संपूर्ण पुलिस विभाग की एकपक्षीय एवं नकारात्मक छवि प्रदर्शित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता