लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : अजनार नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पाटकर का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:33 IST

Open in App

महू (मध्यप्रदेश), 11 जुलाई इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर महू में अजनार नदी में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर और धार जिले के धरमपुरी सीट से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा के नेतृत्व में रविवार को यहां फुट तलाब से मानपुर पुलिस थाने तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया।

इस रैली के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा। इससे पहले पाटकर और मेड़ा ने मानपुर क्षेत्र के पास जय आदिवासी युवा संगठन की एक सभा को संबोधित किया।

पाटकर ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘नदी में खतरनाक कचरा डालने की घटना 23 जून को हुई थी। अधिकारियों को 24 जून को इसकी सूचना मिली थी।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संतोष राठौर, चंदन राठौर और कालू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस ने अब तक तीनों आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।’’

पाटकर ने कहा कि अजनार नदी इंदौर, खरगौन और धार जिलों के लगभग 50 गांवों के लोगों के लिए पेयजल एवं सिंचाई के लिए एक प्रमुख स्रोत है और इसे प्रदूषित करने का ऐसा कोई भी प्रयास आदिवासी लोगों और उनके मवेशियों सहित हजारों जीवन को प्रभावित करेगा।

वहीं, सभा को संबोधित करते हुए विधायक पांचीलाल मेड़ा ने इस नदी के पानी को शुद्ध करने की मांग की। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की।

मेड़ा ने आरोपियों को बचाने और उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए स्थानीय पुलिस को भी दोषी ठहराया। उन्होंने मानपुर पुलिस थाना प्रभारी हितेंद्र राठौर को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे