लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा वाहन पलटने से एक महिला की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:30 IST

Open in App

श्योपुर (मप्र), नौ मई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहा पिकअप वाहन अचानक पिछला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और चालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गोरस-कराहाल के पास हुई।

बड़ोदा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मालनपुर से पिकअप वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर श्योपुर ले जाए जा रहे थे। कराहल और गोरस के बीच में वाहन का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दखो बाई (40) की मौत हो गई है और वाहन चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कराहल स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है।

कुशवाह ने बताया कि हादसे के बाद सभी 24 ऑक्सीजन सिलेंडर अन्य वाहन से श्योपुर भिजवा दिए गए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू