लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: पावर बैंक जैसा उपकरण फटने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:14 IST

Open in App

उमरिया (मप्र), पांच जून मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मोबाइल फोन चार्ज करने के दौरान पावर बैंक जैसे उपकरण के फटने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भारती जाट ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को चापरोड गांव में हुई।

जाट ने गांव के लोगों के हवाले से बताया, ‘‘ मानपुर थाना क्षेत्र में अपने खेत पर जाते समय राम साहिल पाल को पॉवर बैंक जैसा उपकरण सड़क पर पड़ा मिला। बाद में घर लौटने के बाद पाल ने अपने पड़ोसी की घर में मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इस उपकरण से जोड़ा तो वह फट गया। इससे पाल की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि यह उपकरण एक पॉवर बैंक था या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए उपकरण के अवशेषों को अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है।

जाट ने कहा कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि यह कोई विस्फोटक नहीं था। पुलिस इस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो