लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : नकली उर्वरक और कीटनाशक बनाने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:16 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 22 दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर में कुछ ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली उर्वरक और कीटनाशक बनाकर राज्य भर में उनकी आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी पी खंडेल ने मंगलवार को बताया कि मयंक खत्री को सोमवार रात को पड़ोसी नरसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जबलपुर स्थित खजरी-खिरिया बाईपास के पास खत्री के एक गोदाम में सोमवार को छापा मारा गया। गोदाम से ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले प्लास्टिक बैग के अलावा नकली उर्वरक और कीटनाशक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कोयले का चूरा, संगमरमर के पत्थरों का पाउडर, नमक और रसायन बड़ी तादात में मिला, जिन्हें जब्त कर दिया गया है।

खंडेल ने बताया कि इस छापेमारी के बाद खत्री फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौराने वजन और पैकेजिंग मशीनों के अलावा नकली उर्वरक और कीटनाशकों के उत्पादन में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी जब्त किया गया है।

खंडेल ने बताया कि आरोपी प्रदेश के मालवा क्षेत्र, रीवा, सतना एवं अन्य स्थानों पर नकली उर्वरक और कीटनाशक की आपूर्ति करता था।

उन्होंने कहा कि पुलिस गोदाम मालिक और आरोपी को कच्चा माल देने वाले व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

खंडेल ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा की टीम को इस गोदाम में नकली उर्वरक और कीटनाशक बनाए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों और कृषि एवं आयकर विभाग के कर्मचारियों ने इस गोदाम पर संयुक्त रूप से छापा मारा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन