लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : जबलपुर में आवारा कुत्तों के काटने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:00 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 15 फरवरी जबलपुर में आवारा कुत्तों के काटने के कारण डेढ़ साल की एक बच्ची की सोमवार को मौत हो गई।

जबलपुर शहर के कठौंदा इलाके की इस बच्ची को कुत्तों ने शनिवार को उस वक्त काटा था, जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

माधौताल पुलिस थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि दीपाली को कुछ आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से काट लिया था, जिसके बाद उसे यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कुत्तों ने दीपाली पर शनिवार को उस वक्त हमला किया, जब वह शहर के कठौंदा इलाके स्थित अपने घर के बाहर खेल रही थी।

पांडे ने बताया कि कुत्तों ने उसके पेट एवं अन्य भागों को बुरी तरह से काट लिया था।

उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां उसके बचाव में पहुंची और कुत्तों को भगाया, लेकिन तब वह बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?