लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : चरित्र शंका के चलते नर्सिंग छात्रा ने किया आत्मदाह, पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:27 IST

Open in App

इंदौर, 14 नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के चरित्र पर शंका कर उसे आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस के एक आरक्षक को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विवाहित आरक्षक का नर्सिंग छात्रा से करीबी संबंध था और वह उसके चरित्र पर शंका के चलते उसे परेशान कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने रविवार को बताया, ‘‘इंदौर की नर्सिंग छात्रा सारिका (21) का रायसेन में तैनात पुलिस आरक्षक जयप्रकाश बघेल (28) के साथ लम्बे समय से करीबी रिश्ता था। लेकिन बघेल शंका करता था कि नर्सिंग छात्रा का किसी और व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है।’’

जैन ने बताया कि बघेल द्वारा चरित्र शंका की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सारिका ने छत्रीपुरा क्षेत्र के एक मुर्गी पालन केंद्र में शुक्रवार शाम खुद पर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा ली थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि नर्सिंग छात्रा को परेशान कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस आरक्षक को भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की एक अन्य महिला से शादी हो चुकी है।

छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि पुलिस आरक्षक और नर्सिंग छात्रा के बीच वॉट्सऐप पर हुई चैट से पता चला कि आरोपी द्वारा नर्सिंग छात्रा को चरित्र शंका के कारण परेशान किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस आरक्षक इंदौर आया था और चरित्र शंका को लेकर उसका नर्सिंग छात्रा से विवाद भी हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता