लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 75 नये मरीज

By भाषा | Updated: May 24, 2020 12:35 IST

इंदौर कोरोना से देश के कुछ सबसे प्रभावित जिलों में से एक है। यहां अब तक 114 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं, जिले में कोविड-19 के 1,412 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,008 हो गए हैंइंदौर जिला अब भी रेड जोन में बना हुआ है, 24 मार्च को मिला था यहां कोरोना का पहला मामला

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के प्रकोप को रविवार को दो महीने पूरे हो गये। इस अवधि के दौरान जिले में संक्रमितों की तादाद स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ाते हुए 3,000 को पार कर गई है जिनमें से 114 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 75 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,933 से बढ़कर 3,008 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी एक महिला और दो पुरुषों की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पिछले तीन दिन में मौत हो गयी। यह महिला दमे से भी पीड़ित थी, जबकि दोनों पुरुष मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे।

सीएमएचओ ने बताया कि मौत के इन तीन नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,412 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 का प्रकोप बने रहने के मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह