लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर से पकड़ा गया जबलपुर से फरार NSA आरोपी कोरोना मरीज, जानकारी देने वालों के लिए किया गया था इनाम घोषित

By स्वाति सिंह | Updated: April 20, 2020 10:31 IST

ष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किए इस मरीज को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह रविवार को फरार हो गया था । 

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर से फरार कोरोना संक्रमित मरीज को पकड़ लिया गया है। इस कोरोना मरीज का इलाज जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

जबलपुर: जहां एक तरह पूरा देश कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए लड़ रहा है, वहीं कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आई हैं जिसमे कोरोना संदिग्ध छिप रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से फरार कोरोना संक्रमित मरीज को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस कोरोना मरीज का इलाज जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अस्पताल से फरार होने के बाद सोमवार को उसे नरसिंहपुर के मदनपुर चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। जिसके बाद उसे जबलपुर के सेंट्रल जेल में भेजा गया था। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किए इस मरीज को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह रविवार को फरार हो गया था। 

हाल ही में आरोपी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित और रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी यहां अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया था। जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि इस आरोपी और अन्य मरीजों को अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधा वाले वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा था, तब यह आरोपी वहां से चमका देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इन्दौर में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस पर हमला करने पर चार आरोपियों को रासुका के तहत गिरफ्तार कर जबलपुर जेल भेजा गया था। 

यहां आने के बाद उसमें से एक आरोपी 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का ईनाम भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी चेक नाकों को आरोपी के बारे में जानकारी देकर सतर्क किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया था कि फरार आरोपी की फोटो भी सोशल मीडिया में प्रसारित की गई है ताकि लोग उसे आसानी से पहचान सकें और अधिकारियों को इस बारे में सतर्क कर सकें। जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की थी कि फरार मरीज चूंकि कोरोना संक्रमित है इसलिए यदि किसी को उसके बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह पुलिस को जरुर सूचना दे । 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं