लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : देवास और आगर-मालवा जिलों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:19 IST

Open in App

भोपाल, 27 सितंबर मध्य प्रदेश के देवास और आगर-मालवा जिलों में सोमवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि देवास जिले के डेरिया गुड़िया, खल और बामणी खुर्द गांवों में सोमवार दोपहर बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, आज आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के मनासा, पिलवास और लसूडिया केलवा गांवों में बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक लड़के सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार झुलस गए।

दोनों जिलों के कलेक्टरों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास और आगर-मालवा जिलों में हुई घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टरों को मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू