बुजुर्ग महिला को मिला 10 साल पुराना न्याय: कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर दिलवाया जमीन का कब्जा

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 24, 2025 18:45 IST2025-12-24T18:44:12+5:302025-12-24T18:45:29+5:30

22 दिसंबर  से शुरू हुए 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के दौरान यह शिकायत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में आई।

madhya pradesh neemach Elderly woman gets justice 10 years Collector arrives spot secures land possession | बुजुर्ग महिला को मिला 10 साल पुराना न्याय: कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर दिलवाया जमीन का कब्जा

file photo

Highlightsलंबे समय से न्याय के लिए भटक रही थीं।क्षेत्रों में आम भूमि विवादों का प्रतीक बन गया था।

नीमचः प्रशासन गांव की ओर विशेष अभियान के तहत नीमच जिले के केलुखेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला सोहन बाई मेघवाल को 10 वर्ष पुराने जमीन विवाद में न्याय मिला। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर उन्हें कब्जा दिलवाया, जिससे महिला के चेहरे पर लंबे इंतजार के बाद मुस्कान लौट आई। केलुखेड़ा निवासी सोहन बाई मेघवाल ने लगभग 10 वर्ष पूर्व गांव के ही ऋषिराज मेघवाल से जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री सहित सभी वैध दस्तावेज उनके पास होने के बावजूद दबंग व्यक्ति द्वारा लगातार कब्जा नहीं सौंपा गया। इससे वे लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही थीं।

यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में आम भूमि विवादों का प्रतीक बन गया था। 22 दिसंबर  से शुरू हुए 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के दौरान यह शिकायत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में आई। उन्होंने बिना देरी एसडीएम संजीव साहू एवं राजस्व अमले के साथ केलुखेड़ा पहुंचकर मौके पर कार्रवाई की।

विधिवत कब्जा सौंपने के बाद सोहन बाई भावुक हो गईं और कलेक्टर सहित अधिकारियों का आभार माना। चंद्रा ने कहा, "ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निपटारा हमारी प्राथमिकता है।" यह अभियान 19-25 दिसंबर तक देशभर चलेगा, जिसमें नीमच जिले की 83 ग्राम पंचायतों में शिक्षा, चिकित्सा एवं राजस्व मामलों का निराकरण हो रहा है।

कलेक्टर ने आज विभिन्न गांवों में स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। जिले में आरसीएमएस के माध्यम से 86% राजस्व प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं, जो नीमच को प्रदेश में अग्रणी बनाता है। यह घटना सुशासन सप्ताह 2025 का हिस्सा है, जो ग्रामीणों तक प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही।

Web Title: madhya pradesh neemach Elderly woman gets justice 10 years Collector arrives spot secures land possession

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे