मध्यप्रदेश : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:46 IST2021-06-30T15:46:35+5:302021-06-30T15:46:35+5:30

Madhya Pradesh: Naxalites shot and killed a man on suspicion of being a police informer | मध्यप्रदेश : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

मध्यप्रदेश : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

बालाघाट (मध्यप्रदेश), 30 जून मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रूपझर थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में मंगलवार-बुधवार कर दरमियानी रात को हुई।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को अज्ञात बंदूकधारी नक्सलियों ने भागचंद एडमे को उसके बम्हनी गांव स्थित घर से उठाया और गांव से बाहर लाकर उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि नक्सली मौके पर एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ गए हैं, जिसमें लिखा है ‘‘पुलिस मुखबिरी में मौत की सजा दी जाती है।’’

इस पर्चे में इन नक्सलियों ने अपने संगठन का नाम भाकपा (माओवादी), टाडा मलाजखंड एरिया कमेटी लिखा है।

हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने भागचंद एडमे के पुलिस मुखबिर होने का खण्डन किया है।

तिवारी ने बताया कि पुलिस हत्या के आरोपी टाडा दलम के नक्सलियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Naxalites shot and killed a man on suspicion of being a police informer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे