MPBSE 10th / 12th Result 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे इस तारीख को होंगे जारी, इन बातों का ध्यान रखें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 10, 2018 18:37 IST2018-05-10T18:37:26+5:302018-05-10T18:37:26+5:30

MPBSE Result 2018: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education/MPBSE) के 10वीं कक्षा और 12 वीं कक्षा (MPBSE Class 10th Result/MPBSE Class 12th Result) जल्द ही घोषित करने वाला है।

Madhya Pradesh (MP) Board Result 2018: MPBSE Class 10th HSC Result 2018 & MPBSE Class 12th HSSC Result 2018 date time | MPBSE 10th / 12th Result 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे इस तारीख को होंगे जारी, इन बातों का ध्यान रखें

MPBSE 10th HSC / 12th HSSC Result 2018 | MP Board Result 2018

भोपाल, 10 मई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education/MPBSE) के 10वीं कक्षा और 12 वीं कक्षा (MPBSE Class 10th HSC Result/MPBSE Class 12th HSSC Result) जल्द ही घोषित करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट (MPBSE Bhopal Results 2018) 14 मई तक घोषित हो सकते हैं। 

हालांकि 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों को घोषित करने की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड 14 मई तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 10 वीं के लिए 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी और मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक हुई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10 वीं कक्षा के परिणाम मई के महीने में घोषित किए जाएंगे और 12 वीं परीक्षा 2018 के कला, विज्ञान और कॉमर्स के परिणाम भी मई महीने के अंत तक आने की संभावना है।

इन स्टेप्स से आसानी चेक करें अपना रिजल्ट 
1) छात्र सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड के ऑफिशियल mpbse.nic.in , mpresults.nic.in पर जाएं । 
2) इसके बाद छात्रों 10वीं/12वीं कक्षाओं के रिजल्ट MPBSE HSC (Class 10) Result 2018 / MPBSE HSSC (Class 12) Result 2018 लिंक पर क्लिक करें। 
3) अब आप अपना रिजल्ट MP Board HSC / HSSC Result 2018 स्क्रीन पर देख सकते हैं। 
4) अपने रिजल्ट MP Board 10th / 12th Result 2018 को डाउनलोड करें, और इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

English summary :
MPBSE HSC HSSC Result 2018: Madhya Pradesh Board of School Education is expected to announce the MP Board Result 2018 i.e. MPBSE 10th Result 2018 / MPBSE HSC Result 2018, MPBSE HSSC Result 2018 / MPBSE 12th Result 2018 on May 14 on website mpresults.nic.in & mpbse.in. Students who all are eagerly waiting for their MPBSE Result 2018 can have a sign of relief soon as they will be able to check their Madhya Pradesh Board Bhopal Result soon.


Web Title: Madhya Pradesh (MP) Board Result 2018: MPBSE Class 10th HSC Result 2018 & MPBSE Class 12th HSSC Result 2018 date time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे