लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण महाभियान में 15.79 लाख से अधिक खुराकें दी गई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:48 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को आयोजित कोविड-19 रोधी टीकाकरण महाअभियान के तहत एक दिन में 15.79 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे तक प्रदेश भर में बनाए गए 12,160 टीकाकरण केंद्रों में कुल 15,79,432 लोगों को टीका लगाया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दिसंबर के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र की पूरी आबादी को टीके की दोनों खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कम से कम 8,80,61,615 खुराक पात्र लोगों को दी जा चुकी हैं।

इस बीच, बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 17 नए मामले आने से प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,93,187 हो गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 7,82,535 है जबकि प्रदेश में 124 संक्रमितों का इस समय इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज इन राशि के जातकों को होगी आर्थिक तंगी, परिवार में बढ़ेगा क्लेश

पूजा पाठSaptahik Rashifal: आपके भाग्य में सफलता या निराशा, जानें अपना इस सप्ताह का भविष्यफल

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?