लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: विधायक रामबाई के गोविंद सिंह हत्या के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 12:29 IST

Open in App

भोपाल, 28 मार्च मध्य प्रदेश पुलिस ने 2019 के एक हत्या मामले में बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह को रविवार को भिंड शहर से गिरफ्तार कर लिया।

गोविंद 2019 में प्रदेश के दमोह जिले के हटा शहर में हुई कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में आरोपी हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्या के इस मामले में गोविंद सिंह की गिरफ्तारी में मददगार होने वाली सूचना देने पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

रामबाई दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा की विधायक हैं।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने इस माह के पहले पखवाड़े में कहा था कि इस मामले के तथ्य बताते हैं कि 15 मार्च, 2019 को प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच अधिकारियों ने गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठाया। प्राथमिकी में चौरसिया के बेटे सोमेश ने आरोप लगाया था कि गोविंद सिंह उनके पिता की हत्या में लिप्त हैं।

न्यायालय ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रदेश पुलिस ने गोविंद सिंह को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये थे।

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने देवेंद्र चौरसिया हत्या के मामले में आरोपी गोविंद सिंह को भिंड बस अड्डे से रविवार सुबह छह बजे गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोविंद को दमोह लाया जाएगा।

वहीं, बसपा विधायक रामबाई ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उनके पति गोविंद सिंह ने आत्मसमर्पण किया है।

रामबाई ने कहा, ‘‘मेरे पति ने पुलिस को भिंड बस अड्डे बुलाकर पुलिस के समक्ष रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि उनके पति हत्या के इस मामले में शामिल नहीं थे और उन्हें न्याय दिया जाए।

चौरसिया की मार्च 2019 में दमोह जिले के हटा शहर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह