लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: भोपाल लौटे लापता निर्दलीय विधायक शेरा, कहा-कमलनाथ सरकार को मेरा समर्थन

By भाषा | Updated: March 7, 2020 20:08 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक को बेंगलुरु में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का समर्थन करते हुए शनिवार को भोपाल वापस लौट आए।उन्होंने अपना अपहरण होने की अटकलों से भी इंकार किया है ।

भोपाल: मध्यप्रदेश के लापता हुए चार विधायकों में से एक निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का समर्थन करते हुए शनिवार को भोपाल वापस लौट आए। इसके साथ ही उन्होंने अपना अपहरण होने की अटकलों से भी इंकार किया है । कांग्रेस के तीन विधायक अब भी लापता बताए जा रहे हैं । मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा शुक्रवार रात बैंगलुरु से दिल्ली फिर शनिवार दोपहर को दिल्ली से भोपाल लौट आए।

उनके साथ उनका परिवार भी था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक को बेंगलुरु में रखा है। निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा इन चार लापता विधायकों में शामिल बताए गए थे। हालांकि कांग्रेस के तीन विधायक हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और रघुराज सिंह कंसाना अब भी लापता हैं और इनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

डंग का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा यहां दो दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और वह इसकी पुष्टि या खंडन करने के लिए सामने नहीं आए हैं। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने विधायक शेरा का यहां भोपाल के राजा भोज विमानतल पर स्वागत किया और उसके बाद उन्हें परिवार सहित मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर ले जाया गया।

हवाई अड्डे पर और मुख्यमंत्री निवास के बाहर शेरा ने मीडिया से बात करते हुए इस बात से इंकार किया कि किसी ने उनका अपहरण किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अपहरण नहीं हुआ। शेर का कोई अपहरण नहीं कर सकता है। लेकिन बेंगलुरु से विमान पकड़ने में विलम्ब करने की कोशिश की गई। बैंगलुरु में हवाई अड्डे के रास्ते में मुझे रोका गया और दुर्व्यवहार किया गया। इस वजह से मेरी उड़ान छूट गई।’’ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी हो कर निर्दलीय विधायक बने शेरा ने कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दोहराते हुए कहा, ‘‘मैं पिछले 25 सालों से कमलनाथ जी के साथ हूं।’’ क्या उन्हें प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि, ‘‘जरुर।’’ शेरा ने इस बात से भी इंकार किया कि वह कांग्रेस के तीन अन्य लापता विधायकों के साथ बैंगलुरु में थे। शुक्रवार रात को जारी एक वीडियो में शेरा ने साफ किया था कि वह अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे।

मुख्यमंत्री निवास पर शेरा की मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट के बाद मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि निर्दलीय विधायक शेरा ने अपने मुद्दे कमलनाथ जी के सामने रखे हैं और इन मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी। निर्दलीय विधायक शेराऔर कांग्रेस के अन्य लापता विधायक कथित तौर पर सरकार से इसलिए नाराज बताए जा रहे हैं कि वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया और मौजूदा सत्ता और मंत्रियों द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस के तीन विधायक हरदीप सिंह डंग :सुवासरा: बिसाहूलाल सिंह :अनुपपुर: और राघुराज कंसाना :मुरैना: अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के लापता तीन विधायकों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जैसे शेरा लौट आए हैं वे भी जल्द ही लौट आयेगें। इससे पहले विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र ने टीटी नगर पुलिस थाने में अपने 65 वर्षीय पिता के दो मार्च से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं डंग का इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल हुआ, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी हैं क्योंकि पिछले दो दिनों से डंग ने किसी भी तरह से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामा मंगलवार रात से शुरु हुआ जब कांग्रेस ने विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिऐ विधायकों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश कर रही है। हालांकि भाजपा ने इससे इंकार करते हुए पूरे प्रकरण को सत्तारुढ़ कांग्रेस के नेताओं का आपसी झगड़ा बताया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह