लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मंत्री सारंग ने साइकिल पर निकलकर लोगों को दिया कोरोना से जागरूकता का संदेश

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:42 IST

Open in App

भोपाल, 21 मई मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमण रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल पर यहां नगर भ्रमण को निकले और घर में पृथक-वास कर रहे मरीजों का हाल जाना।

सांरग ने घर में पृथक-वास में कर रहे लोगों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

उन्होंने एक स्थान पर मेडिकल किट देरी से प्राप्त होने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

सारंग ने मरीजों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये घर से बाहर न निकलें, घर में भी सामाजिक दूरी के साथ अलग रहें तथा मास्क की अनिवार्यता जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम आपके सतत् संपर्क में है।

इस दौरान सारंग के साथ भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, भोपाल नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा सहित अन्य अधिकारियों ने साइकिल चलाकर जगह-जगह लोगों से कोरोना के प्रति सचेत रहने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र