लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मंत्री मोबाइल सिग्नल के लिए चढ़े गांव के मेले में लगे झूले पर

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:26 IST

Open in App

अशोकनगर (मप्र), 21 फरवरी मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव खराब नेटवर्क के चलते सिग्नल की तलाश में अशोकनगर जिले में एक गांव में चल रहे मेले में लगे झूले पर बैठकर 50 फुट ऊंचाई पर गए। इसकी एक तस्वीर एवं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि क्या यही ‘डिजिटल भारत’ है।

आमखो गांव में झूले पर बैठे मंत्री की यह तस्वीर रविवार को एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गांव मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव के गांव सुरेल के पास है और चंदेरी तहसील में आता है। वह इस गांव में नौ दिन की भागवत कथा करवा रहे हैं और इस कार्यक्रम में मेला भी लगा हुआ है, जिसमें झूले लगे हुए हैं। इलाके में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी रहती है, इसलिए मंत्री झूले का इस्तेमाल कर ऊंचाई पर पहुंच कर लोगों से मोबाइल पर बात करते हैं।

यादव ने मीडिया से कहा,‘‘ स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर मेरे पास आ रहे हैं। इलाके में खराब मोबाइल नेटवर्क के चलते मैं उनकी मदद नहीं कर पा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं अच्छे सिग्नल पाने के लिए इस झूले पर बैठ कर ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अधिकारियों से बात करता हूं और लोगों की समस्याओं का निराकरण करवाता हूं।’’

यादव ने कहा, ‘‘मैं नौ दिन इस गांव में रहूंगा। मैं भागवत कथा एवं श्रीराम महायज्ञ करवा रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो