लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : शिवपुरी में मामी-भांजी की नदी में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:55 IST

Open in App

शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 16 जुलाई जिले के भौती थाना क्षेत्र की पारोंच नदी में शुक्रवार को कपड़े धोने गई 20 वर्षीय एक महिला और उसकी 14 वर्षीय भांजी की डूबने से मौत हो गई।

भौती थाना की प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे राधा बंशकार (20) और उसकी भांजी सोनिया (14) गांव की पारोंच नदी पर कपड़े धोने गई थीं।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कपड़े धोने के दौरान अचानक सोनिया का पैर फिसला और वह पानी में गिरी। उसी समय उसने बचाव के लिए किनारे बैठी अपनी मामी राधा की साड़ी पकड़ ली जिससे राधा भी पानी में डूबने लगी।

सविता ने बताया कि मौके पर खेल रहे बच्चों ने हादसे की जानकारी स्थानीय पुजारी को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

सविता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे