लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेला, आठ साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 23:17 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), छह जून मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेटा न होने पर कथित रूप से अपनी पत्नी एवं दो बेटियों को कुएं में धकेल दिया, जिससे आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को बचा लिया।

यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदला पुलिस थाना अंतर्गत शनिवार को हुई।

चंदला पुलिस थाना के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि मृत बच्ची की मां बिट्टी बाई यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि तीन माह पहले बेटी होने पर पति राजा भैया यादव उसे प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण वह अपनी बच्चियों के साथ एक माह पहले अपने मायके चली गई थी।

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक शनिवार को डढिया गांव का निवासी आरोपी राजा भैया यादव मोटारसाइकिल से पत्नी बिट्टी और दोनों बच्चियों को पन्ना जिले के लौलास गांव स्थित ससुराल से वापस लेकर आ रहा था। रास्ते में भी बेटी होने पर वह पत्नी को भला बुरा कह रहा था। पड़ोई गांव के पास सड़क से तीन-चार खेत दूर स्थित एक कुएं तक वह मोटरसाइकिल से पहुंचा और पत्नी और बच्चियों को कुएं में धकेल दिया।

सिंह ने बताया कि इस घटना में उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला, जो कि तैरना जानती थी, ने किसी तरह से तैर कर अपनी बच्ची को बचा लिया। हालांकि, जब वह कुएं से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी तब आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला किया जिससे महिला के सिर पर चोट आई है।

उन्होंने कहा कि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और दोनों को बचा लिया।

सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे