लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : पांच दिन में दो महिलाओं से शादी करने के बाद व्यक्ति गायब

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:14 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 20 दिसंबर मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति ने पांच दिनों में दो लड़कियों से कथित तौर पर ब्याह रचाया और उसके बाद से वह गायब है।

खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने रविवार को बताया कि एक लड़की के परिजन द्वारा शनिवार को की गई शिकायत पर पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पांच दिनों के अंतराल में शादी करने वाला 26 वर्षीय यह व्यक्ति इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है और उसने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है, जबकि दूसरी लड़की से इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में सात दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है।

मंडलोई ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार इस व्यक्ति की दूसरी शादी में खंडवा से एक व्यक्ति गया था, जो पहली लड़की का रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस व्यक्ति को पहचान लिया और उसकी फोटो खींचकर जिस लड़की से उसने पहली शादी की थी, उसके परिजन को भेज दी। इससे उसकी दूसरी शादी करने की पोल खुल गई थी।’’

इसके बाद खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने यहां पुलिस में शिकायत की और मांग की कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

मंडलोई ने बताया कि शिकायत के अनुसार इस परिवार ने शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि लड़की से शादी करने के बाद वह उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के बाद उसने लड़की से कहा कि वह कुछ आवश्यक काम से भोपाल जा रहा है। लेकिन वह महू गया और दूसरी लड़की से उसने शादी कर ली।

मंडलोई ने बताया कि सात दिसंबर के बाद दूसरी शादी करने के बाद यह व्यक्ति अब तक अपने घर नहीं आया है और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे