लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: फेसबुक पर युवक ने अपने गांव को बताया मिनी पाकिस्तान, स्थानीय लोगों ने पुलिस में दर्ज की शिकायत, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 2, 2021 10:31 IST

मध्यप्रदेश के अमरेती गांव में एक युवक ने अपने फेसबुक पोस्ट पर अपने गांव को मिनी पाकिस्तान कहना भारी पड़ गया । हालांकि आरोपी ने कहा कि ऐसा उसने जानबूझकर नहीं किया बल्कि आसपास के गांव वाले उनके गांव को मिनी पाकिस्तान कहकर बुलाते हैं

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के अमरेती गांव में युवक ने अपने गांव को बताया मिनी पाकिस्तानपुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तारअबरार खान ने कहा कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया

भोपाल : मध्यप्रदेश के रीवा जिला के गुरह इलाके में एक फेसबुक पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। यहां एक शख्स को अपने गांव को मिनी पाकिस्तान कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 32 वर्षीय अबरार खान को अपनी एक पोस्ट में गांव के लिए ऐसा कहने के बाद पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अबरार खान ने फेसबुक पर अपने गांव की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसका शीर्षक था अमरेती देखें- ‘एक छोटा पाकिस्तान‘ सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल होने के बाद आसपास के गांव के स्थानीय लोगों और राजनेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबरार ओमान के तेल क्षेत्र में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण अपने गांव लौट आया ।

पूछताछ के दौरान खान ने कहा कि अचानक ही ऐसा कैप्शन दे दिया था, क्योंकि पड़ोसी गांव के लोग उनके मुस्लिम बहुल गांव को मिनी पाकिस्तान के रूप में ताना मारते थे। दरअसल अमरेती गांव रीवा जिले के मुस्लिम बहुल गांव में से एक है।

सिविल लाइन पुलिस निरीक्षक ओंकार तिवारी ने कहा कि आरोपी अबरार खान पर आईपीसी की धारा 153 और धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने और उनकी पोस्ट को लाइक करने वाले लोगों के विवरण की जांच करने की चेतावनी दी है। 

ऐसा ही मामला मई में सामने आया था। जब यूपी के अमेठी में ग्राम प्रधान को विजय जुलूस निकालते समय नया पाकिस्तान का वादा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । आरोपी की पहचान इमरान खान के रूप में हुई थी, जो अमेठी के रामगंज क्षेत्र के मंगरा गांव से ग्राम प्रधान चुना गया था ।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरीवापाकिस्तानफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो