मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:51 IST2021-01-24T16:51:58+5:302021-01-24T16:51:58+5:30

Madhya Pradesh likely to remain cold for next three days: Meteorological Department | मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना : मौसम विभाग

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना : मौसम विभाग

भोपाल, 24 जनवरी मध्य प्रदेश में उत्तरी क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने से राज्य में अगले तीन दिन तक शीतलहर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने रविवार को बताया कि देश के उत्तर एवं उत्तर-पूर्व इलाकों से अब मध्य प्रदेश की ओर सर्द हवाओं के आने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार से प्रदेश में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। यह स्थिति कल से अगले तीन दिन तक जारी रह सकती है।’’

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस खांडवा में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh likely to remain cold for next three days: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे