लाइव न्यूज़ :

तेंदुए ने घर में घुसकर मचाया कोहराम, बाथरुम में नहा रहे शख्स पर किया हमला, वीडियो देख हैरान रह गए सब

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 11, 2021 16:44 IST

बुधवार को अभ्यरण से निकल एक तेंदुआ खंडवा रोड स्थित न्यू रानीबाग के एक फार्म हाउस में दोपहर 1 बजे के करीब घुमता दिखा था। इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिनभर की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ हाथ नहीं लगा तो अगले दिन उसे पकड़ा गया।अब तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा।तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों को घायल कर चुका है।

इन्दौर शहर के अन्दर घुसे तेंदुए को 23 घंटे की जद्दोजहद के बाद वनविभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान तेंदुए ने एक महिला,पुरुष, छोटी बच्ची और वन विभाग के कर्मचारी को घायल कर दिया। तेंदुए रालामंडल अभ्यरण से निकल कर शहर के अन्दर घुस आया था। गौरतलब है कि शहर की सीमा से लगे रालमंडल अभ्यरण में तेंदुओं की आमद है। 

वन विभाग को सूचना मिलने के बाद से ही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडने में जुटी थी। एक बार उसे वन विभाग की टीम ने घेर भी लिया लेकिन तेंदुए ने चकमा दे कर गेहूँ के खेतो में घुस कर ओझल हो गया। खेतो में काफी देर सर्चिंग के बाद भी तेंदुए नहीं मिला और अन्धेरा हो गया। तब उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। एक पिंजरे के अन्दर बकरी बाँध कर रखा गया। 

रात भर वन विभाग की टीम पिंजरे पर निगाह रखी रही लेकिन तेंदुए नहीं आया।इस दौरान वन विभाग और पुलिस के अमले ने आस-पास की कॉलोनियों में मुनादी करा दी थी कि इलाके में एक तेंदुए घुस गया है। शाम के समय सावधानी से बाहर निकले।गुरुवार को वन विभाग की टीम ने फिर से क्षेत्र में सर्चिंग की तो तेंदुए लिम्बोदी इलाके में दिखाई दिया। उसे पकड़ने के लिए भागी तो वह भाग कर क्षेत्र में ही बनी शिवधाम कॉलोनी में बने खेमराज के मकान में घुस गया और किचन में काम कर रही उसकी पत्नि पदमा पर हमला कर पीठ में काट दिया। 

तेंदुए के हमले से घबराई पदमा चिल्लाई तो बाथरुम में नहा रहे खेमराज बाहर निकले तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ में काट खाया। इस दौरान उनकी छोटी बच्ची पर भी तेंदुए लपका लेकिन शोर शराबा होने पर वह पास ही दूसरे निर्माणधीन मकान में घुस गया।तब तक वन और पुलिस विभाग की टीम वहाँ पहुंच गई थी। क्षेत्र के रहवासियों को घरों के अन्दर रहने की हिदायत दे कर एक बार फिर तेंदुए को पकडने के लिए उसकी घेरबन्दी वन विभाग ने शुरु की। 

जैसे ही उसे बेहोश करने के लिए ट्रैंक्युलाइज  किया वह दहाडे हुए दूसरी ओर भाग और एक वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह बेहोश हो गया।तब उसे पिंजरे में कैद कर वन विभाग अपने साथ ले गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे