तेंदुए ने घर में घुसकर मचाया कोहराम, बाथरुम में नहा रहे शख्स पर किया हमला, वीडियो देख हैरान रह गए सब
By मुकेश मिश्रा | Updated: March 11, 2021 16:44 IST2021-03-11T16:42:59+5:302021-03-11T16:44:14+5:30
बुधवार को अभ्यरण से निकल एक तेंदुआ खंडवा रोड स्थित न्यू रानीबाग के एक फार्म हाउस में दोपहर 1 बजे के करीब घुमता दिखा था। इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
इन्दौर शहर के अन्दर घुसे तेंदुए को 23 घंटे की जद्दोजहद के बाद वनविभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान तेंदुए ने एक महिला,पुरुष, छोटी बच्ची और वन विभाग के कर्मचारी को घायल कर दिया। तेंदुए रालामंडल अभ्यरण से निकल कर शहर के अन्दर घुस आया था। गौरतलब है कि शहर की सीमा से लगे रालमंडल अभ्यरण में तेंदुओं की आमद है।
वन विभाग को सूचना मिलने के बाद से ही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकडने में जुटी थी। एक बार उसे वन विभाग की टीम ने घेर भी लिया लेकिन तेंदुए ने चकमा दे कर गेहूँ के खेतो में घुस कर ओझल हो गया। खेतो में काफी देर सर्चिंग के बाद भी तेंदुए नहीं मिला और अन्धेरा हो गया। तब उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। एक पिंजरे के अन्दर बकरी बाँध कर रखा गया।
रात भर वन विभाग की टीम पिंजरे पर निगाह रखी रही लेकिन तेंदुए नहीं आया।इस दौरान वन विभाग और पुलिस के अमले ने आस-पास की कॉलोनियों में मुनादी करा दी थी कि इलाके में एक तेंदुए घुस गया है। शाम के समय सावधानी से बाहर निकले।गुरुवार को वन विभाग की टीम ने फिर से क्षेत्र में सर्चिंग की तो तेंदुए लिम्बोदी इलाके में दिखाई दिया। उसे पकड़ने के लिए भागी तो वह भाग कर क्षेत्र में ही बनी शिवधाम कॉलोनी में बने खेमराज के मकान में घुस गया और किचन में काम कर रही उसकी पत्नि पदमा पर हमला कर पीठ में काट दिया।
निंबोली गांव में एक शख्स के घर घुसा तेंदुआ, एक वनकर्मी सहित 4 लोगों को किया घायल. pic.twitter.com/oWM7iQ15Ay
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) March 11, 2021
तेंदुए के हमले से घबराई पदमा चिल्लाई तो बाथरुम में नहा रहे खेमराज बाहर निकले तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ में काट खाया। इस दौरान उनकी छोटी बच्ची पर भी तेंदुए लपका लेकिन शोर शराबा होने पर वह पास ही दूसरे निर्माणधीन मकान में घुस गया।तब तक वन और पुलिस विभाग की टीम वहाँ पहुंच गई थी। क्षेत्र के रहवासियों को घरों के अन्दर रहने की हिदायत दे कर एक बार फिर तेंदुए को पकडने के लिए उसकी घेरबन्दी वन विभाग ने शुरु की।
जैसे ही उसे बेहोश करने के लिए ट्रैंक्युलाइज किया वह दहाडे हुए दूसरी ओर भाग और एक वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह बेहोश हो गया।तब उसे पिंजरे में कैद कर वन विभाग अपने साथ ले गया।