लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: खदान से 60 लाख का हीरा पाकर किसान बना लखपति

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:06 IST

Open in App

पन्ना, (मप्र) 15 दिसंबर मध्यप्रदेश का एक किसान खदान से 14.98 कैरेट का एक हीरा पाकर लखपति बन गया है। नीलामी में उसका यह हीरा 60.60 लाख रूपये में बिका है।

यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी है।

अधिकारियों के अनुसार, पन्ना में जिला प्रशासन के तहत आने वाले हीरा कार्यालय में तीन से पांच दिसंबर के बीच हुई नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरे बिके थे।

पन्ना के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस नीलामी में पांच दिसंबर को किसान लखन यादव (45) का 14.98 कैरेट का हीरा 60.60 लाख रूपये में बिका। उसे यह हीरा पिछले महीने पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में खुदाई के दौरान मिला था और दो नवंबर को उसने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा किया था।

उन्होंने कहा कि हीरा जमा करने के बाद उसे अग्रिम राशि के रूप में दो-तीन दिन के भीतर एक लाख रूपये दे दिए गये थे और बाकी बचे हुए रूपये 15 जनवरी के बाद दे दिए जाएंगे।

बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में आने वाला पन्ना हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है।

लखन यादव एक किसान है। हीरा बिकने से प्रफुल्लित हुए लखन यादव ने कहा, ‘‘हीरा बिकने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मुझे जीवन में पहली बार हीरा मिला है। यह प्रभु की कृपा है। उन्हीं का उपहार है। मैं एक छोटा सा किसान हूं। मैं दो एकड़ जमीन का मालिक हूं। हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा और उनका जीवन उज्जवल बनाऊंगा।’’

पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरों की नीलामी 1.65 करोड़ रूपये में हुई थी।

उन्होंने कहा कि इन नीलामी में कुल 269.16 कैरेट के 203 नग हीरों की नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन उनमें से 129 नग हीरे बिक नहीं सके। इन हीरों को अगले साल होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस नीलामी में कोविड-19 महामारी का असर देखा गया, क्योंकि पिछले वर्षों के मुकाबले इस नीलामी में कम हीरा व्यापारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?