लाइव न्यूज़ :

सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री की ऐसी टिप्पणी, कहा- अगले जन्म घर-घर जाकर बजानी पड़ेंगी तालियां'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 5, 2018 19:42 IST

एक बार तो वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी को लेकर दिए गए बयान में इतने चर्चा में आए कि उन्हें पद से ही हटना पड़ा। शाह तब आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री हुआ करते थे।

Open in App

भोपाल, 5 सितंबर: बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह बुधवार को फिर शिक्षक दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने ताली बजवाने के लिए एक टिप्पणी कर दी।

दरअसल स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह मंच से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान तालियां कुछ कम बजी, तो शाह ने अपने अंदाज में उपस्थितों से कहा कहा 'गुरुओं के सम्मान में तालियां नहीं बजाई, तो अगले जन्म में घर-घर जाके ताली बजानी पड़ेगी', इतना कहते ही शाह खुद ही ठहाके लगाने लगे। 

मंत्री के इस बयान के बाद उपस्थित लोगों में जमकर चर्चा शुरु हुई। राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयजन किया गया, जिसमे प्रदेश भर के 44 राज्य स्तरीय शिक्षकों को राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, दीपक जोशी मंत्री लाल सिंह आर्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 12 शिक्षक राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित हुए।

उल्लेखनीय है कि शाह हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक बार तो वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पत्नी को लेकर दिए गए बयान में इतने चर्चा में आए कि उन्हें पद से ही हटना पड़ा। शाह तब आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री हुआ करते थे।

 

(यह न्यूज़ हमारे रिपोर्टर राजेंद्र पराशर की है )

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं