लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में किन्नर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 13:49 IST

Open in App

भोपाल, 13 जून शहर पुलिस ने कथित रूप से एक मस्जिद परिसर में डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले 24 वर्षीय किन्नर को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

तलैया थाने के इंस्पेक्टर डी पी सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘किन्नर नानू विश्वास को शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।’’

उन्होंने बताया कि मोती मस्जिद प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है कि विश्वास के इस कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सिंह ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार विश्वास ने मोती मस्जिद परिसर में डांस किया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जो वायरल हो गया है।’’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये जाने के कुछ ही घंटों बाद विश्वास को थाने से ही जमानत दे दी गई, क्योंकि उसके खिलाफ जो आपराधिक धारा लगाई गई है उसके तहत यदि अदालत द्वारा दोषी भी ठहराया जाता है तो सात साल से कम की सजा का प्रावधान है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल