लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोलेगी कमलनाथ सरकार, दुकानों में मिलेंगी इस ब्रैंड की शराब

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2020 17:58 IST

कमलनाथ सरकार के इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि शुरुआत में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में एक-एक दुकानें खोली जाएंगी। इन सभी दुकानों पर वाइन और विस्की के वे ब्रैंड्स उपलब्ध होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ सरकार ने फैसला किया है कि शराब पर नहीं लगेगी किसी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी।कमलनाथ सरकार के इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि शुरुआत में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में एक-एक दुकानें खोली जाएंगी।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकानें खोलने का फैसला लिया है। कमलनाथ सरकार का इस मामले में कहना है कि सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि महिलाएं भी बिना किसी समस्या के शराब खरीद सकें। 

इन शहरों में खोली जाएंगी दुकानें-कमलनाथ सरकार के इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि शुरुआत में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में एक-एक दुकानें खोली जाएंगी। इन सभी दुकानों पर वाइन और विस्की के वे ब्रैंड्स उपलब्ध होंगे। इन्हीं  ब्रैंड्स की शराब को बेचने का फैसला सरकार ने सिर्फ इसलिए लिया है क्योंकि इस ब्रैंड्स को महिलाएं पसंद करती हैं। 

यही नहीं दुकानें मुंबई, दिल्ली और अन्य मेट्रो सिटी की तर्ज पर खोली जाएंगी। क्वॉलिटी बढ़िया रहे इसलिए सिर्फ विदेशी शराबें ही इन दुकानों पर बेची जाएंगी। इसका मतलब है कि वे ब्रैंड भी यहां बेचे जाएंगे, जो राज्य में रजिस्टर्ड भी नहीं होंगे। 

शराब पर नहीं लगेगी किसी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी-इस मामले में अधिकारियों ने अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि इन शराबों पर कोई अतिरिक्त ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी क्योंकि देश में आने से पहले ही उनपर ड्यूटी वसूली जा चुकी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे राज्य में महंगी शराब का कारोबार बढ़ेगा।

कमलनाथ सरकार देसी ब्रैंड्स को भी देगी बढ़ावा-कमर्शल टैक्स डिपार्टमेंट के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईसीपी केशरी ने कहा कि इन दुकानों पर वे ब्रैंड्स रहेंगे जो अभी मध्य प्रदेश में नहीं मिलते हैं। ये दुकानों मॉल्स और ऐसी जगहों पर खोली जाएंगी, जहां से महिलाएं इन्हें आसानी से खरीद सकें। राजस्व बढ़ाने और स्थानीय ब्रैंड्स को मशहूर करने के लिए सरकार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में वाइन फेस्टिवल भी आयोजित करेगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्थानीय व्यापारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथशराबनारी सुरक्षाभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया