लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शव बहाने को लेकर कमलनाथ ने कसा तंज, कहा-शिवराज, आपकी सरकार की जान लें सच्चाई

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 30, 2020 18:37 IST

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज सिंह, जब आप विपक्ष में थे तो गरीबों के अंतिम संस्कार को लेकर खूब दावे करते थे और कांग्रेस को खूब झूठा कोसते थे. आज आप सत्ता में है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर तंज कसा कमलनाथ ने कहा कि कहां गई आपकी अंतिम संस्कार की योजना?

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शव को हाथ ठेले पर ले जाकर नदी में बहाने के मामले को लेकर आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को आडे हाथों लिया है. कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब आप विपक्ष में थे तो गरीबों के अंतिम संस्कार को लेकर खूब दावे करते थे, कांग्रेस कोसते थे, आप सत्ता में हैं,  आपकी सरकार की सच्चाई जान लें.

 आज कमलनाथ ट्वीट कर कहा कि शिवराज सिंह, जब आप विपक्ष में थे तो गरीबों के अंतिम संस्कार को लेकर खूब दावे करते थे और कांग्रेस को खूब झूठा कोसते थे. आज आप सत्ता में है. आपकी सरकार की सच्चाई जान ले. सीधी जिले में एक आदिवासी परिवार की युवती की मृत्यु होने पर परिवार को मांगने पर ना शव वाहन मिला और ना अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद. 

पैसे नहीं होने पर, मजबूरी में परिवार ने शव को ठेले पर ले जाकर नदी में बहा दिया. कमलनाथ ने कहा कि कहां गई आपकी अंतिम संस्कार की योजना? मानवता को शर्मशार करने वाली इस ह्रदय विदारक घटना पर तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो, परिवार की हर संभव मदद हो.

प्रदेश के सीधी जिले के निवासी रामावतार कोल की बहन राधा कोल का उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया था, लेकिन शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए अस्पताल और नगर निगम द्वारा शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद रामावतार ने हाथ ठेले से शव को घर ले जाने के बजाय 12 किलोमीटर दूर ले जाकर सोन नदी में बहा दिया.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह