लाइव न्यूज़ :

MP की कमलनाथ सरकार ने मंत्रालय में वंदे मातरम गाने पर लगाई रोक, हर महीने की पहली तारीख को होता था गान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 1, 2019 16:18 IST

सूबे की सरकार हर महीन की पहली तारीख को मंत्रालयों में गाये जाने वाले वंदे मातरम पर रोक लगा दी है। इससे पूर्व की शिवराज सकार में यह फैसला लिया गिया था कि मंत्रालय में हर महीने की पहली तारीख को वंदे मातरम गाया जाएगा और यह प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही थी।

Open in App

अभी हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने सूबे में सरकार बनाई है। अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक ऐसा निर्णय लिया है, जिससे विवाद खड़े होने की बात कही जा रही है। दरअसल, सूबे की सरकार हर महीन की पहली तारीख को मंत्रालयों में गाये जाने वाले वंदे मातरम पर रोक लगा दी है।

बता दें, इससे पूर्व की शिवराज सकार में यह फैसला लिया गिया था कि मंत्रालय में हर महीने की पहली तारीख को वंदे मातरम गाया जाएगा और यह प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही थी। मंत्रालय के कर्मचारी इकट्ठा होकर वंदे मातरम का गान करते थे और यह पार्कों में किया जाता था। 

इधर, करीब एक पखवाड़े पहले प्रदेश की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने नए साल की शुरुआत भूतभावन बाबा महाकाल की पूजा अर्चना से की है।

इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में जाकर उन्होंने परिवार सहित भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पुजारी संजय शर्मा और रमण त्रिवेदी के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार और स्वस्ति वाचन कर पूजन कराया। 

यहां उन्होंने कांग्रेसियों से मुलाकात भी की। करीब एक घँटे वे मंदिर में रुके और बाद में हेलिकॉप्टर से ही भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, प्रवक्ता विवेक गुप्ता, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन यादव भी मौजूद रहे।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह