लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः शिवराज के नाम पर पोती कालिख, कांग्रेस ने की निंदा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 5, 2019 02:45 IST

राजधानी भोपाल के हबीबगंज  रेलवे क्रांसिग के पास सावरकर सेतु पर लगे उद्घाटन शिलालेख से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के नेताओं के नाम को पेंट से पोत दिया गया.

Open in App

राजधानी भोपाल में आज हबीबगंज क्षेत्र स्थित वीर सावरकर सेतू के उद्घाटन शिलालेख  पर लिखे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर किसी ने कालिख पोत दी. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपनी ओर से बयान जारी कर इसकी निंदा की है. कांग्रेस ने इस मामले की नगर निगम भोपाल से जांच कराने की मांग की है.

राजधानी भोपाल के हबीबगंज  रेलवे क्रांसिग के पास सावरकर सेतु पर लगे उद्घाटन शिलालेख से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के नेताओं के नाम को पेंट से पोत दिया गया.  इस सेतु का लोकार्पण 13 अप्रैल 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं ने किया था. इस घटना की कांग्रेस ने निंदा की है.  कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सावरकर सेतु के शिलालेख पर पेंट पोते जाने की घटना निंदनीय है, जिसने भी यह घृणित कार्य किया है, उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो. यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है.

कांग्रेस इस घटना की कड़ी निंदा करती है. कांग्रेस इस तरह की घृणित राजनीति में विश्वास नहीं करती है व इसके जो भी दोषी हो, उन पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है. यह सेतु नगर निगम के अधीन है. इस घटना की निष्पक्ष जांच हो. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया