लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: बुरे फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव, टिकट दिलाने के नाम पर एक करोड़ लेने का आरोप, कांग्रेस का हल्ला बोल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 29, 2020 21:25 IST

भाजपा प्रत्याशी के बतौर चुनाव लड़ रही रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया से वर्ष 2018 में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के एवज में 1 करोड़ रुपए  मांगे जाने व अपने साले के माध्यम से 25 लाख रुपए ले भी लिये जाने से संदर्भित 6.33 मिनट की वीडियो के साथ पत्र सौंपा.

Open in App
ठळक मुद्देटिकट के एवज में 1 करोड़ रुपयों की मांग की है, नहीं दिये जाने पर किसी कमलापत को टिकट दिये जाने को भी कहा!संतराम ने पाराशर के साले अनूप दांतरे को उनके कहने पर 25 लाख रुपए की डिलिवरी भी कर दी थी. जून, 2020 कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने तत्कालीन ए.डी.जी. राजाबाबू सिंह को की थी, किंतु उसकी विवेचना भी अभी नहीं हुई है.

भोपालः कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिन सचिव पर 2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया के पति से टिकट के लिए एक करोड़ रुपए मांगे जाने और 25 लाख रुपए ले भी लिए जाने के मुद्दे पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने आज ग्वालियर रेंज के आई.जी. मनोज शर्मा को, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर उनके निज सचिव पुरुषोत्तम पाराशर द्वारा सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक व भांडेर उपचुनाव निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के बतौर चुनाव लड़ रही रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया से वर्ष 2018 में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के एवज में 1 करोड़ रुपए  मांगे जाने व अपने साले के माध्यम से 25 लाख रुपए ले भी लिये जाने से संदर्भित 6.33 मिनट की वीडियो के साथ पत्र सौंपा.

कहा किया है कि वे कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक किये गये आधिकारिक वीडियो एवं उससे संबंधित सामने आये नामों की सायबर सेल से जांच एवं संबंधितो के बयान दर्ज करवाकर दोषियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज किये जाने हेतु निर्देश जारी करे. मिश्रा ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर राजनीतिक सुचिता और आर्थिक भ्रष्टाचार से संबद्ध है.

लिहाजा, ऐसे मामलों में कोताही बरतना भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिये जाने के ही समान होगा. मिश्रा ने पुन: दोहराया है कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता व पूर्व मंत्री गोविंदसिंह से रक्षा सिरोनिया के पति इस वीडियो में सार्वजनिक रूप से कह रहे है कि पाराशर ने सिंधिया के कहने पर उनसे टिकट के एवज में 1 करोड़ रुपयों की मांग की है, नहीं दिये जाने पर किसी कमलापत को टिकट दिये जाने को भी कहा!

यहीं नहीं संतराम ने पाराशर के साले अनूप दांतरे को उनके कहने पर 25 लाख रुपए की डिलिवरी भी कर दी थी. यह बात संतराम ने डा. गोविंदसिंह के अतिरिक्त सेंवडा से कांग्रेस के निर्वाचित मौजूदा विधायक घनश्याम सिंह को भी बताई है. चर्चा में किसी दत्तीगांव का भी जिक्र आया है, जिसमें उन्होंने भी संतराम को यह कहा है कि महाराज सिंधिया ही कह रहे है कि पैसे जमा कराईये!

मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण के पहले भी विगत विधानसभा चुनाव (2018) में टिकट को लेकर इस चुनाव में अशोक नगर (गुना) से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही आशा दोहरे की सासु मां अनिता जैन से भी पाराशर द्वारा टिकट के एवज में 50 लाख रुपयों के लेनदेन का आडियो सार्वजनिक हुआ था, जिसकी शिकायत गत जून, 2020 कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने तत्कालीन ए.डी.जी. राजाबाबू सिंह को की थी, किंतु उसकी विवेचना भी अभी नहीं हुई है.

लिहाजा, आई.जी. ग्वालियर से कांग्रेस का आग्रह है कि इन दोनों ही आडियो और वीडियो की सायबर सेल से जांच व इनमें सामने आये उल्लेखित नामों के बयान दर्ज करवाकर दोषियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज किये जाने हेतु निर्देश प्रदान करे.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह