लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : जनपद पंचायत सीईओ राजेश बाहेती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:02 IST

Open in App

खरगोन (मध्य प्रदेश), 28 जून मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश बाहेती (54) ने अपने सरकारी आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम पांच बजे से राजेश बाहेती के इंदौर निवासी परिजन उन्हें फोन लगा रहे थे, जब देर रात तक उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उसके परिजन ने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी सरकारी आवास पर पहुंचे तो वहां उन्होंने बाहेती को फंदे से लटका पाया।

चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाहेती अपने सरकारी आवास में अकेले ही रहते थे, उनका परिवार इंदौर में रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा