लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले सक्रिय हुआ जयस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 4, 2019 20:44 IST

जय आदिवासी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंगलवार की रात मुलाकात की और 8 सितंबर को होने वाली महापंचायत में शामिल होने का निमत्रण दिया. साथ ही मीडिया में संकेत दिए के महापंचायत के बाद हम उपचुनाव का फैसला करेंगे.

Open in App

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए आदिवासी वर्ग परेशानी का कारण बनता जा रहा है. एक ओर आदिवासी वर्ग के वन मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जरिए सीधे तौर पर कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है. वहीं, जय आदिवासी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा भी अपने संगठन को लेकर सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंगलवार की रात मुलाकात की और 8 सितंबर को होने वाली महापंचायत में शामिल होने का निमत्रण दिया. साथ ही मीडिया में संकेत दिए के महापंचायत के बाद हम उपचुनाव का फैसला करेंगे.

जयस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने दो दिन पहले 8 सितंबर को आयोजित की जाने वाली महापंचायत को जिला प्रशासन द्वारा परमिशन न दिए जाने का लेकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद मामला सुलझ गया, लेकिन मंगलवार की रात को ही जयस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और उन्हें महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस दौरान जयस ने मुख्यमंत्री को 15 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा. जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वस्त किया.

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि 8 सितंबर को झाबुआ में जयस की महापंचायत बुलाई गई है. इस पंचायत में झाबुआ चुनाव को लेकर फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासियों की समस्याओं का समाधान किया तो जयस कांग्रेस को समर्थन देगा. मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा.

उल्लेखनीय है कि झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है, ऐसे में सरकार किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती है. इसी के चलते मांगे मानने को तैयार हो गई है. चुंकी पहले ही आपसी फूट के चलते झाबुआ सीट हाथ से निकल गई थी. ऐसे में कांग्रेस पिछली गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहती है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल