लाइव न्यूज़ :

कोरोना की चेन तोड़ने के लिये मध्य प्रदेश कर रहा है अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर विचार : मिश्रा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:35 IST

Open in App

भोपाल, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश सरकार कोरोना की चेन(श्रृंखला) तोड़ने के लिये अपनी अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर सख्ती से विचार कर रही है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार रात को बताया, ‘‘कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये सख्ती से इसकी चेन को तोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील करने पर भी विचार किया गया।’’

उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान सभी ने कोरोना की श्रृंखला को तोड़ने के लिये सख्ती पर जोर दिया।

मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर बस परिवहन सेवाओं को सात मई तक बंद करने के निर्णय को लेकर आदेश जारी कर दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यों की सीमाओं पर आवागमन से संक्रमण को रोकने के उपाय प्रभावित हो रहे हैं। आवागमन के कारण संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है। इसलिये अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील करने पर विचार किया गया।

मध्य प्रदेश की सीमाएं पांच राज्यों से मिलती हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात शामिल हैं। ये सभी देश के 11 सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां