MP Ki Taja Khabar: शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी के बाद एक और बदलाव, इकबाल सिंह बैंस बने नए मुख्य सचिव
By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2020 13:47 IST2020-03-24T13:46:28+5:302020-03-24T13:47:09+5:30
इकबाल सिंह बैंस को राज्य का नया मुख्य बनाए जाने का आदेश राज्य शासन ने जारी कर दिया है। इससे पहले शिवराज सिंह ने अपना बहुमत मंगलवार सुबह साबित किया।

मध्य प्रदेश: इकबाल सिंह बैंस बने नए मुख्य सचिव
शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी के साथ ही एक बड़ा बदलाव हुआ है। आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बैंस इससे पहले अध्यक्ष राजस्व मंडल थे। बैंस 1985 बैच के अधिकारी हैं और वह एम गोपाल रेड्डी का स्थान ले रहे हैं।
इकबाल सिंह बैंस को राज्य का नया मुख्य बनाए जाने का आदेश राज्य शासन ने जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इकबाल सिंह बैंस को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है।
इसी के साथ मध्य प्रदेश में एक हफ्ते में ये तीसरे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले एसआर मोहंती का सेवा काल पूरा होने से 15 दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने गोपाल रेड्डी को राज्य का मुख्य सचिव बना दिया था। हालांकि, फिर कांग्रेस सरकार गिर गई और नई सरकार आते ही इस फैसले में बदलाव कर दिया।
