लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : अंतर्राज्जीय बस परिवहन सेवा 15 मई तक स्थगित

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:28 IST

Open in App

भोपाल, सात मई मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्य प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 15 मई तक स्थगित कर दिया है। पहले इन बसों का संचालन सात मई तक स्थगित किया गया था। प्रदेश के परिवहन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मध्य प्रदेश ने उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्यों से 15 मई 2021 तक मध्य प्रदेश की समस्त यात्री बस वाहनों का इन चार राज्यों की सीमा में प्रवेश तथा इन चार राज्यों की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश शुक्रवार को जारी किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहले इन बसों को सात मई तक स्थगित किया गया था, जिसे बढाकर 15 मई तक किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां