लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : खंडवा में नियम तोड़ने पर इंदौर सांसद की गाड़ी का 1,500 रुपये का चालान कटा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:27 IST

Open in App

इंदौर, चार अक्टूबर मध्यप्रदेश के खंडवा में मोटर यान नियमों के उल्लंघन पर सोमवार को यातायात पुलिस ने इंदौर से लोकसभा सदस्य शंकर लालवानी के वाहन का 1,500 रुपये का चालान काटा।

खंडवा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है।

यातायात पुलिस के खंडवा में तैनात सूबेदार (उपनिरीक्षक स्तर का पुलिस अधिकारी) देवेंद्र सिंह परिहार ने फोन पर "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने खंडवा शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्र बॉम्बे बाजार में खड़ी एक गाड़ी देखी जिसमें हूटर और अलग से नट से कसी हुई विस्तारित नेमप्लेट लगी थी जिस पर ‘‘सांसद इंदौर’’ लिखा था। गाड़ी में इस तरह की नेमप्लेट और हूटर लगाना मोटर यान नियमों का उल्लंघन है।"

उन्होंने बताया कि इस उल्लंघन पर अलग-अलग कानूनी प्रावधानों के तहत इंदौर सांसद के ड्राइवर से कुल 1,500 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

चश्मदीदों के मुताबिक यातायात पुलिस ने इंदौर के सांसद की गाड़ी के एक टायर में ताला जड़ दिया और चालान की रकम भरे जाने के बाद ही इसे खोला गया।

चश्मदीदों ने यह भी बताया कि यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान लालवानी अपनी गाड़ी में नहीं थे और बाद में वह मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति के पीछे बैठकर मौके से तुरंत रवाना हो गए।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक लालवानी आसन्न लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी की गतिविधियों में शामिल होने खंडवा गए थे। उनकी गाड़ी पर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई को लेकर उनसे संपर्क की कोशिश की गई। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos