लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : बाघ अभयारण्य में भारत का पहला ‘हॉट एअर बैलून सफारी’ शुरू

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:43 IST

Open in App

उमरिया (मप्र), 25 दिसंबर मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में भारत के राष्ट्रीय उद्यान की पहली ‘‘हॉट एअर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी’’ की शुरुआत की।

बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है और इसे बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा, ‘‘भारत का यह पहला बैलून सफारी है, जिसके तहत पर्यटक किसी राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े क्षेत्रों में वन्यप्राणी और प्राकृतिक हरियाली के अनुपम दृश्यों को आसमान से निहार सकेंगे।’’

इस अवसर पर, शाह ने हॉट बैलून में बैठ कर उड़ान भी भरी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की योजना इस सफारी को बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के बाद पेंच, कान्हा और पन्ना बाघ अभयारण्यों में भी शुरू करने की है।

शाह ने कहा कि अलग-अलग तरह की पर्यटन गतिविधियां का विस्तार होने से पर्यटकों का मध्यप्रदेश में आने का रूझान बढ़ेगा और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेगी।

‘‘हॉट एअर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी’’ का संचालन जयपुर की कंपनी स्काई वाल्ट्ज कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग