लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : पिछले 10 दिनों में एक गांव में संदिग्ध बीमारी से तीन बच्चों की मौत, दर्जन भर बीमार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:50 IST

Open in App

पन्ना (मध्य प्रदेश), छह जुलाई मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव में पिछले दस दिनों में किसी संदिग्ध बीमारी से तीन बच्चों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया किया तीनों मृत बच्चों की उम्र तीन साल है और उनकी कोविड जांच नहीं की गयी थी। उन्होंने बताया कि बाकी बीमार बच्चों की फिलहाल रैपिट एंटीजन जांच करायी गई है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, लेकिन उन सभी के आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर एस पांडे ने कहा कि घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के चांदमारी कस्बे की है। बीमार बच्चों की जांच करने और उनका कोरोना वायरस संक्रमण का परीक्षण करने के लिए सोमवार को एक चिकित्सा दल वहां भेजा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन बच्चों की एंटीजन जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 27 जून से अब तक इलाके में तीन साल की आयु के तीन बच्चों की मौत हुई है। इनके माता-पिता की भी कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मृत बच्चों में से एक का तपेदिक का इलाज हुआ था। हम स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि विभाग आगे की स्थ्ज्ञिति पर नजर रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा