लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : खरगोन जिले में अवैध हथियार जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:45 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), 13 अक्टूबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 पिस्तौल सहित 14 अवैध हथियार जब्त किये हैं और उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 30 अक्टूबर को होने वाले खंडवा लोकसभा उपचुनाव से पहले पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान खरगोन जिले की गोगावां थाना पुलिस ने सिगनूर-रेटवां मार्ग पर मंगलवार को नाकेबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। इनमें से पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक सतवंत सिंह उर्फ लाठी (20) को पकड़ लिया, लेकिन मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति झाडियों के रास्ते फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि पकड़े गये आरोपी के पास मोटरसाइकिल पर टंगी थैली से 10 आधुनिक पिस्तौल, दो देशी कट्टे और दो निर्माणधीन पिस्तौल सहित कुल 14 अवैध हथियार जब्त हुए।

चौधरी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिगनूर गांव के एकान्त और जंगल क्षेत्र में हथियार बनाने की एक अवैध फैक्टरी का भी पर्दाफाश किया।

उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी में पुलिस को बडी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद हुई, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अब फरार आरोपी विजय सिंह की तलाश कर रही है।

चौधरी ने बताया कि अवैध हथियार सहित फैक्टरी से जब्त की गई सामग्री की कीमत 1.86 लाख रूपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम धारा-25 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी को पकड़ने के साथ ही इनके नेटवर्क की जानकारी की विवेचना कर रही है।

चौधरी ने बताया, ‘‘आरोपी हथियार बनाकर कहां लेकर जा रहे थे? किस गिरोह या नेटवर्क से इनके तार जुडे हैं? इसकी विवेचना कर पता लगाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो