Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: 8 जिलों में नए डीएम और एसपी, 26 आईएएस और 21 आईपीएस का तबादला, देखें पूरी सूची
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 17:52 IST2024-08-11T17:50:27+5:302024-08-11T17:52:37+5:30
Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का नया मंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

file photo
Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिये। शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले किए गए हैं।
आठ जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। केदार सिंह को शहडोल, सोमेश मिश्रा को मंडला, गिरीश कुमार मिश्रा को राजगढ़, रोशन कुमार सिंह को विदिशा, मृणाल मीना को बालाघाट, हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर और हिमांशु चंद्र को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आठ जिलों के नए एसपी में रसना ठाकुर (मऊगंज), नागेंद्र सिंह (बालाघाट), समीर सौरभ (मुरैना), वीरेंद्र जैन (श्योपुर), सुंदर सिंह कनेश (पांढुर्ना), पंकज कुमार पांडे (रायसेन), मोती-उर-रहमान शामिल हैं। (अनूपपुर) और अभिषेक आनंद (मंदसौर) शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का नया मंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अंशुल गुप्ता (2016 बैच) को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। श्रम एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव सचिन सिन्हा को राजस्व बोर्ड का प्रशासनिक सदस्य बनाया गया है। चंबल के मंडलीय आयुक्त संजीव कुमार झा को राजस्व बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, राजस्व बोर्ड के सदस्य उमाकांत उमराव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
जबकि सोनाली वायंगंकर को सामाजिक न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों में से अनुराग शर्मा को शहडोल क्षेत्र का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमित सांघी और सिद्धार्थ बहुगुणा को क्रमशः ग्वालियर और खरगोन क्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।