लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय का सितंबर अंत तक राज्य की पूरी वयस्क आबादी के टीकाकरण के लिए केन्द्र को पर्याप्त टीकों की आपूर्ति का निर्देश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:30 IST

Open in App

जबलपुर, 22 जुलाई मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने सितंबर के अंत तक राज्य की समस्त वयस्क आबादी के लिए कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक सुनिश्चित करने के लिये केन्द्र को पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने बृहस्पतिवार को पीटीआई भाषा को बताया कि मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने सोमवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियों के बारे में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की।

अदालत ने कहा कि केन्द्र यह सुनिश्चित करे कि नियमित तौर पर प्रतिमाह 1.5 करोड़ टीकों की मांग को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश को पर्याप्त मात्रा में टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करें ताकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सितंबर के अंत में टीके की पहली खुराक हासिल हो सके।

अदालत ने कहा कि दूसरी खुराक भी उन लोगों को निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार दी जा सकती है जिन्हें पहले ही पहली खुराक दी जा चुकी है।

इससे पहले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की प्रबंध निदेशक छवि भारद्वाज ने पीठ से कहा कि मई में केन्द्र में लगभग 37 लाख खुराक की आपूर्ति प्रदेश को की थी जबकि जून में 54 लाख और 19 जुलाई तक प्रदेश को लगभग 60 लाख खुराक प्राप्त हुई। जुलाई माह के अंत तक यह 70 लाख होने की संभावना है।

भारद्वाज ने यह भी कहा कि उन्हें अगस्त के अंत तक आपूर्ति को एक करोड़ तक बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि दोनों वैक्सीन निर्माता अपनी विनिर्माण क्षमता में लगातार वृद्धि कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी वयस्क आबादी का सितंबर के अंत तक 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रतिमाह 1.50 करोड़ टीकों की खुराक की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है