लाइव न्यूज़ :

MP: शिवराज सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमित, पहले से 6 मिनिस्टर हैं पॉजिटिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2020 14:05 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के  51 हजार 866 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से 1 हजार 206 लोगों की मौत हो चुकी है। 39 हजार 399 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 11 हजार 261 राज्य में एक्टिव केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने लोगों से अपील की है कि उनके सम्पर्क में आए लोग क्वारंटाइन में चले जाए।मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से पहले भी राज्य के 7 मंत्री कोरोनो संक्रमित पाए गए हैं।

भोपाल:मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रभुराम चौधरी ने खुद ही ट्वीट कर अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी है। प्रभुराम चौधरी ने रविवार (23 अगस्त) को ट्वीट किया, ''मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजिटिव आई है। मेरा सभी से निवेदन है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटाइन में चले जाएं। आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगेंगे।''

इससे दो दिन पहले 21 अगस्त को मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गोपाल भार्गव ने भी खुद ही ट्वीट कर अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। फिलहाल गोपाल भार्गव अस्पताल में भर्ती हैं। 

बता दें कि प्रभुराम चौधरी शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के सातवें मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। लेकिन फिलहाल वो ठीक हो गए हैं। 

मध्य प्रदेश के जो सात मंत्री कोरोना संक्रमित हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं...पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामचलावन पटेल है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं