लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः दुर्गा मां पंडाल में खेल रही थी बच्ची, ग्वालियर में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, 30 वर्षीय आटो चालक के खिलाफ मामला, तलाश में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: October 24, 2020 19:28 IST

तीन वर्षीय एक बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी उस के पड़ोस में रहने वाला वसीम खान उसे ऑटो रिक्शा में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार रात की ग्वालियर थाने के सेवानगर इलाके की है। इलाके में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मां का पंडाल लगा है।ऑटो रिक्शा में बालिका के साथ बलात्कार किया और उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। सिकरवार के मुताबिक बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्वालियरः पुलिस ने तीन वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक आटो रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने शनिवार को बताया, “घटना शुक्रवार रात की ग्वालियर थाने के सेवानगर इलाके की है। इलाके में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मां का पंडाल लगा है। शुक्रवार रात को तीन वर्षीय एक बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी उस के पड़ोस में रहने वाला वसीम खान उसे ऑटो रिक्शा में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद वसीम खान ने पंडाल के पास ही ऑटो रिक्शा में बालिका के साथ बलात्कार किया और उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। सिकरवार के मुताबिक बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अस्पताल भेजा गया।

सीएसपी ने बताया कि मेडिकल जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल बालिका की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस वसीम खान के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वसीम पर पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को छुड़ाया गया

मुंबई अपराध शाखा ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ समय के लिए फिल्म अभिनेता के तौर पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभा चुकी तीन महिलाओं को छुड़ाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए कि रैकेट में अभिनय के क्षेत्र में संघर्षरत एवं बेली डांसर शामिल हैं, अपराध शाखा की इकाई 12 ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में एक सौदा किया।

उन्होंने बताया कि बाद में वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वनराई पुलिस थाने की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेपक्राइमग्वालियरमध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है