लाइव न्यूज़ :

एमपी राज्यपाल लाजजी टंडन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर, यूपी की गवर्नर देखने पहुंचीं

By भाषा | Updated: June 17, 2020 16:52 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊक के पूर्व सांसद और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाजजी टंडन की हालत गंभीर बनी हुई है। आज यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल देखने पहुंचीं। कल एमपी के मुख्यमंत्री लखनऊ पहुंच हालचाल जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देटंडन (85) को गत 11 जून की सुबह बुखार, सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टंडन के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

लखनऊः मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाजजी टंडन की हालत गंभीर परन्तु नियंत्रण में है, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया, ''वह (टंडन) जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं, उनकी हालत स्थिर है, हम सब प्रार्थना कर रहे है कि वह जल्द ठीक हो जाएं। उनकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।''

टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह बुखार, सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजभवन से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टंडन के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर से टंडन की सेहत के बारे में जानकारी ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया था और राज्यपाल टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी।

अस्पताल द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के कारण उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और यकृत में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं