लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने की नायडू से मुलाकात

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर, किरेन रीजीजू और धर्मेंद्र प्रधान सहित कई मंत्रियों ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

नेताओं ने उपराष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इन बैठकों की तस्वीरें ट्वीट की है ।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हाल में बड़ा फेरबदल किया गया है, कई मंत्रियों ने शपथ ली है वहीं कुछ के विभाग बदले गए हैं और कुछ को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पदोन्नति मिली है ।

शनिवार को हुई इस मुलाकात को मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद रस्मी मुलाकात बताया जा रहा है। सोमवार को संसद की आगामी सत्र की शुरूआत के पहले नायडू के साथ इन मंत्रियों की यह मुलाकात हुयी है । नायडू राज्य सभा के सभापति भी हैं ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों वित्त राज्य मंत्रियों भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी के साथ नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले अन्य लोगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री बी यादव, स्वास्थ्य , रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल थे।

मंडाविया ने ट्वीट किया कि उन्होंने नायडू के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उप राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, कानून मंत्री किरेन रीजीजू, सूचना प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ अन्य नेताओं ने भी नायडू से मुलाकात की।

रीजीजू ने ट्वीट किया,‘‘ मैंने उप राष्ट्रपति निवास पर आज माननीय उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। आदरणीय एम वेंकैया नायडू हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं और हमारे साथ अनुभव और ज्ञान साझा किया गया।’’

बिजली, एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे, इस्पात मंत्री पी सिंह ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात की।

सिंधिया ने भी शिष्टाचार मुलाकात के बारे में ट्वीट किया और कहा कि उन्हें नायडू का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह